Uncategorized

लातेहार उपायुक्त बोले, सरकारी अधिकारी ईमानदारी से करें कार्य, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

Latehar : उपायुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को गारू प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मी पूरी ईमानदारी से कार्य करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर ग्रामीणों के कार्य में विलंब नहीं करें. ग्रामीणों के कामों को प्राथमिकता देकर उसका निष्पादन करें. उपायुक्त श्री कुमार ने निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड में संचालित हो  रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. साथ ही योजनाओं को ससमय पूरा करने एवं धरातल पर उतारने को कहा.  निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि कुल 525 प्रधानमंत्री आवासों में महज 173 आवास ही पूर्ण हुए हैं. उपायुक्त ने बीपीएम दीपक कुमार से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन बंद करने का निर्देश दिया. साथ ही एक माह के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने इंदिरा आवास, पेंशन, मनरेगा, शौचालय निर्माण समेत सभी योजनाओं की जानकारी ली.  मौके पर बीडीओ देवराम भगत, प्रमुख बबीता देवी, आशीष पाण्डेय समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. 

इसे भी पढ़ेंः  NEWSWING EXCLUSIVE: झारखंड की बेदाग सरकार में हुआ 18 करोड़ का कंबल घोटाला, न सखी मंडल ने कंबल बनाये, न ही महिलाओं को रोजगार मिला

इसे भी पढ़ेंः  सरकार को आपके 100 रूपये का भी चाहिए हिसाब, लेकिन उनकी पार्टी के करोड़ों के विदेशी चंदे की नहीं होगी कोई जांच, फैसले पर उठ रहे सवाल

गांव में बिजली एवं पानी को दें प्राथमिकता

गारू प्रखंड के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार ने बीडीओ एवं प्रमुख से प्रखंड में बिजली एवं पानी की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने प्रत्येक गांव में बिजली एवं पानी पहुंचाने के लिए अभियान चलाकर ईमानदारी से कार्य करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने कृषि को प्रोत्साहित करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया, उन्होंने चौदहवें वित्त से चापाकल निर्माण करवाने को लेकर निर्देश दिया. 

जमीन पर बैठ

जमीन पर बैठ कर बच्चों को पढ़ाया

गारू प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त छोटी-छोटी बच्चियों को देख खुद गये और बच्चियों को पढ़ाया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को संस्कार की भी शिक्षा दी. 

आंगनबाड़ी केन्द्र को दुरुस्त करने का निर्देश

गारू में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन करने को लेकर उपायुक्त श्री राजीव कुमार ने बीडीओ से प्रखंड के 85 आंगनाबाड़ी केन्द्रों को पूरी तरह से ठीक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार सभी सुविधा मुहैया करवा रही है, जिसका संचालन सही तरीके से हमें करना है. आप सभी अपनी जिम्मेवारी निभाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. 

इसे भी पढ़ेंः विकासशील देशों की कैटेगरी से भारत को वर्ल्ड बैंक ने हटाया, अब होगी पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की श्रेणी में गिनती

अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

गारू प्रखंड के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की. साथ ही विद्यालय के वार्डन से विद्यालय की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली. इस क्रम में विद्यालय की स्थिति को देखकर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को पूरी सुविधा मिलनी चाहिए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार ने विद्यालय में बनने वाले किचन को देख किचन को साफ रखने का निर्देश वार्डन को दिया. 

कोई भी नहीं बता पाया कि झारखंड में गंगा बहती है

उपायुक्त राजीव कुमार ने आवासीय विद्यालय एवं कोने विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में बच्चों से पूछा कि झारखंड में गंगा नदी बहती है कि नहीं. लेकिन एक भी बच्चा नहीं बता पाया कि झारखंड में गंगा नदी बहती है. उपायुक्त ने बच्चों को बताया कि साहेबगंज में गंगा नदी बहती है. साथ ही शिक्षक को विद्यालय में झारखंड का नक्शा लगाने का निर्देश दिया. 

35 किलो अनाज सुनिश्चित करें

गारू प्रखंड के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार को जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जन वितरण दुकानदार के द्वारा 35 किलो के स्थान पर महज 32 किलो ही अनाज दिया जाता है. जिस पर उपायुक्त ने डीएसओ को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को 35 किलो अनाज मिले. अन्यथा अगली बार जानकारी मिली तो जनवितरण दुकानों के लाईसेंस रद्द कर दिये जायेंगे. 

प्रखंड में एक भी बच्चा नहीं हो कुपोषित

उपायुक्त राजीव कुमार ने बाल विकास परियोजना का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि एक माह के अंदर एक भी बच्चा कुपोषित नहीं रहे. अन्यथा आप सभी पर कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button