
Katras: तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती व कॉलोनी के लोगो को जबरन खाली कराने के खिलाफ शुक्रवार की शाम सिजुआ नागरिक समिति ने विशाल मशाल जुलूस निकाला और चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया. मशाल जुलूस तेतुलमुड़ी 22/12 से निकला जुलूस तेतुलमुड़ी बस्ती, सिजुआ एरिया कॉलोनी, स्टेडियम, मुदीडीह 2 नंबर, जोगता, श्यामबाजार का भ्रमण करते हुए जोगता थाना के समीप समाप्त हुआ. इस दौरान जुलूस में समिति के सदस्यो व तेतुलमुड़ी सहित आसपास के लोगो ने जुलूस में शामिल होकर बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन के फरमान केे खिलाफ विरोध प्रकट किया. इसमे तेतुलमुड़ी मौजा के रैयत भी शामिल हुए. महिलाएं भी बढ़चढ़ कर भाग लिया.
बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. ग्रामीणों ने प्रबंधन को सचेत करते हुए कहा कि उन्हे कमजोर न समझे. जबरन हटाने का प्रयास हुआ तो विरोध भी जोरदार होगी. कहा कि हमलोग किसी भी हाल में बेलगड़िया नही जाएगें. बीसीसीएल ग्रामीणों के साथ किए गए अपने वादे और समझौते को लागू कर डेंजर जोन में रहने वाले लोगों को नन कॉल बेयरिंग क्षेत्र में जमीन दे.
ग्रामीणों मामले में जिला प्रशासन को जनहित में हस्तक्षेप करने की मांग की. झारखंड सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जानबूझकर कोयला क्षेत्र में आग लगाने वाले को फांसी दी जाए. प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई हो. कहा कि बीसीसीएल की तानाशाही अब नहीं चलेगी, आरपार की लड़ाई होगी. बीसीसीएल जिस साजिश के तहत सिजुआ के आस्तित्व को समाप्त करना चाहती है उस गंदी मंसुबे को पूरा नही होने दी जाएगी.
ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व प्रशासन के सहयोग से बीसीसीएल ने क्षेत्र को अति असूरक्षित क्षेत्र बताते हुए यहां के लोगो को अविलंब खाली कर बेलगढ़िया शिफ्टिंग करने का फरमान जारी करते हुए जगह जगह नोटिस चिपकाये गये है. नोटिस चस्पा होने के बाद तेतुलमुड़ी 22/12 सहित पूरे सिजुआ इलाके में उबाल आ गया है. जुलूस में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह, सुरेश महतो, मनोज महतो, अशोक लाल, सुखदेव विद्रोही, जसीम अंसारी, शकील अहमद, भोला राम, विष्णु महतो सैकड़ो लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: जेआरजी बैंक के अध्यक्ष ने राज्यपाल से मिल कर दिया कामकाज का ब्योरा




