
Katras: बीसीसीएल के डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑडिटर मौसमी राय भट्टाचार्य ने गुरुवार को ब्लॉक टू क्षेत्र के विभिन्न कोयला खदानों तथा पार्कों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जमुनिया काली मंदिर स्थित स्नेह स्मृति उपवन पार्क में निरीक्षण के दौरान खामियों को देखते हुए मौके पर मौजूद जीएम चितरंजन कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क में ओर ज्यादा फलदार वृक्ष लगाने के साथ साथ अन्य कार्य किये जाने की आवश्यकता है.
कहा कि पार्क में क्या क्या सुविधाएं होनी चाहिए उसकी जानकारी प्राप्त कर उसे पूरा करें. निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रबंधन द्वारा उन्हें कोयला खदानों का अवलोकन कराते हुए किस प्रकार उत्पादन किया जाता है उसकी विस्तृत जानकारी दिया गया. जिसे देख उन्होंने कोयला खदानों में बेहतर सुरक्षा के साथ उत्पादन करने का निर्देश दिया.
हालांकि ऑडिटर के आने संबधि सूचना मिलते ही ब्लॉक दो प्रबंधन उन्हें खुश करने में जुट गया था. अन्य दिनों जहां धूल कण से लोग परेशान रहते थे वहां जगह जगह पानी छिड़काव होता देख आमजनों ने आशंका व्यक्त किया कि आज फिर बीसीसीएल के कोई बड़े अधिकारी का आगमन होने वाला है.
मौके पर डिप्टी डायरेक्टर उषा श्रीकुमार, क्षेत्रीय एजीएम एसबी कुमार,क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एके झा,वरीय वित्त प्रबंधक सुजीत चट्टोपाध्याय, पीओ केके सिंह, प्रबंधक केके दत्ता, मेधा सोनी, राकेश कुमार सहाय, हरिओम चांदवास सहित अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: 2023 ODI World Cup: मिशन 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जुटा भारत, इन 28 खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी टीम?




