
Ranchi: नेशनल एक्सपोर्ट एंड गर्वमेंट ई मार्केट प्लेस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. आयोजन एमएसएमई विभाग भारत सरकार की ओर से किया गया. जहां स्टेक्होर्ल्डस और विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों शामिल हुए. इसकी जानकारी देते एमएसएमई डीएफओ के असिस्टेंट डायरेक्टर गौरव कुमार ने कहा कि जितने भी सरकारी विभाग और उपक्रम है, उनको ये निर्देश दिया गया है कि वो सभी खरीदारी गर्वमेंट ई मार्केट प्लेस से करें. वहीं, स्टेकहोर्ल्डस इस वेबसाईट के जरिये अपने उत्पाद को डिस्प्ले कर सकते है. केंद्र सरकार की ओर से ई मार्केट प्लेस को बढ़ावा दिया जा रहा है. ये एक बड़ा ई मार्केटिंग प्लेस है. काफी समय से उत्पादकों की ओर से इस वेबसाईट को लेकर कई समस्याएं आ रही थी. इन समस्याओं का निराकरण सेमिनार के जरिये किया जायेगा. मुख्य समस्या एमएसएमई की ओर से आ रही थी.
एक्सपोर्ट सॉल्यूशन
कुमार ने बताया कि झारखंड जैसे राज्य में कई ऐसी वस्तुएं है जो एक्सपोर्ट किया जा सकता है. राज्य संसाधनों से परिपूर्ण है. लेकिन एक्सपोर्ट सॉल्यूशन के मामले इस वस्तुओं का निर्यात नहीं हो पाता है. ऐसे में लोगों को ये जानना जरूरी है कि राज्य के उत्पादों की मांग दूसरे देशों में है. ऐसे में इन देशों की पहचान जरूरी है. जहां ऐसे उत्पादों की मांग अधिक हो, और कीमत भी अच्छे मिलें. इन सब चीजों को बढ़ावा देने के लिये ही सेमिनार का आयोजन किया गया है. इस दौरान जानकारी दी गयी कि मार्केट प्लेस में अलग अलग व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. इसके लिये जिला स्तर तक के संगठनों के साथ काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: केंद्र की TV चैनलों को दो-टूक, कहा- खून, शारीरिक हमलों से संबंधित फुटेज व तस्वीरें दिखाना करें बंद




