Dhanbad

धनबाद: सड़क सुरक्षा की अनदेखी को लेकर प्रतिवाद सभा का आयोजन

Katras: सडक सुरक्षा की अनदेखी किये जाने को लेकर मासस समर्थकों ने सोमवार को कतरास के राहुल चौक के समीप प्रतिवाद सभा का आयोजन किया. प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय सचिव हलधर महतो ने कहा कि नेशनल हाइवे 32 सड़क की सोनाडीह से लेकर कतरास लिलोरी मंदिर तक का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है. सोनाडीह रेलवे फाटक एवं निचीतपुर कतरास रेलवे फाटक तक आए दिन वाहनों का जाम लगा रहता है. जिससे लोग हमेशा परेशान रहते हैं. मुख्य मार्ग रहने के कारण स्कूली बस एंबुलेंस रास्ते में ही फंस जाते हैंं. जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: भाकपा (माले) का 11वें महाधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

मासस के केंद्रीय सचिव हलधर महतो ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है. लेकिन टोल टैक्स वसूला जाता है. उन्होंने कहा शीघ्र इन सभी समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो मासस समर्थक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर सुनील महतो, ठाकुर महतो, कार्तिक महतो, देवआनंद महतो, दिलीप महतो, याकूब अंसारी, रोबिन महतो, लखी हेंब्रम, सनी शर्मा, विक्रम महतो, सोना महतो करन महतो आदि शामिल थे.

Related Articles

Back to top button