
Paris : पेरिस के एक जेल से एक कुख्यात गैंगस्टर फिल्मी अंदाज में फरार होने की खबर आयी है. घटना रविवार को पेरिस इलाके के एक जेल में घटी, जहां से अपराधी हेलिकॉप्टर से फरार हुआ है. फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. खबरों के अनुसार 46 साल का रेदुअन फैद को जेल से भगाने के लिए जेल के खुले हुए भाग में एक हेलीकॉप्टर से उनके तीन सशस्त्र सहयोगी उतरे और उसे उठा कर ले गये. जानकारी के अनुसार रेदुअन फैद को एक नाकाम डकैती के मामले में 25 साल कैद की सजा मिली थी. उस वारदात में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी थी. पुलिस के अनुसार 2010 में हुई उस डकैती का मास्टरमाइंड फैद ही था. फैद को उस डकैती के लिए अप्रैल 2017 में सजा मिली. जानकारी के अनुसार यह दूसरी बार है, जब उसने जेल तोड़ा है.
इसे भी पढ़ें- अंटार्कटिका से आइसबर्ग खींच कर लाने की जुगत में संयुक्त अरब अमीरात
इंटरपोल ने उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये. हालांकि, पूरा दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फेड का पता नहीं लगा सकी. उसकी खोज के लिए पूरे पेरिस में अलर्ट जारी कर दिया गया है. जेल अधिकारियों के अनुसार मोस्ट वॉन्डेट फेड चोरियों के मामलों में काफी प्रसिद्ध हो चुका था. जिसके चलते उसके कई बार टीवी पर भी बुलाया गया था. इसके साथ ही उसने अपने अपराधों का खुलासा करने वाली दो किताबे भी लिखी हैं. उसका कहना है कि उसका अपराध अमेरिकी फिल्म स्कारफेस और हीट से प्रेरित है. फेड पहले भी जेल तोड़ चुका है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह किये बिना रूस से पांच S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा भारत
जेल में डायनामाइट ब्लास्ट कर छह पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था
अफसरों ने बताया कि फेड पांच साल पहले पूर्वी फ्रांस में एक जेल में बंद था. तब उसने जेल में डायनामाइट ब्लास्ट कर छह पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था, इसके बाद फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने छह हफ्ते तक चली खोजबीन के बाद उसे पकड़ लिया था. फ़रार हुए रेदुअन फैद का हेलिकॉप्टर जेल से पास के बुर्जे इलाके की ओर उड़ गया. बाद में स्थानीय पुलिस को हेलिकॉप्टर मिल गया. 1972 में जन्मा फैद पेरिस के कुख्यात अपराधग्रस्त उपनगर में पला और फिर अपराध की दुनिया में जुड़ गया. जानकारी के अनुसार 1990 के दशक में फैद डकैती और वसूली करने वाला एक गैंग चलाता था. 2001 में फैद को डकैती के लिए 30 साल जेल की सजा सुनाई गयी थी. पिछले साल ही उसे 2013 में जेल तोड़ने के लिए 10 साल की सज़ा दी गयी थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




