JharkhandLead NewsRanchi

हेमंत सरकार परिवारवाद और सामंतवाद का दूसरा नामः दीपक प्रकाश

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने सोमवार को मुख्यमंत्री की सामंती सोचवाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि परिवारवादी राजनीति सामंतवाद का दूसरा नाम है. राज्य की सत्ता पर काबिज ठगबंधन के दल परिवारवादी सामंती सोच से ग्रसित हैं. अपनी नाकामियों, विफलताओं के साथ भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए मुख्यमंत्री अपने उल्टे-सीधे बयानों से जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. मोदी सरकार गांव, गरीब, दलित, आदिवासी, वंचितों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है. भाजपा सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है. दीपक प्रकाश ने कहा कि सारे नियमों, कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए मुख्यमंत्री अपनी कलम से स्वयं के नाम और अपनी पत्नी, भाई के नाम ही खान खनिज का आवंटन कर देते हैं. यह सामंतवाद का बड़ा उदाहरण है. जनता जानना चाह रही है कि इससे बड़ी सामंती सोच और क्या हो सकती है. झारखंड के जल, जंगल, जमीन को अपने परिवार की जागीर समझनेवालों से बड़ा सामंत इस राज्य में कोई दूसरा नहीं हो सकता. आज झारखंड की जनता को जितनी भी सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं, उसका अधिकांश हिस्सा केंद्र सरकार की देन है. यह गरीबों के अनाज की कालाबाजारी करानेवाली सरकार है.‌ आयुष्मान योजना के पैसे के बिना गरीबों का इलाज रोकनेवाली सरकार, सड़क, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना को रोकनेवाली सरकार, नल जल योजना को ठंढे बस्ते में डालनेवाली सरकार, बहन बेटियों की इज्जत लुटवानेवाली सरकार है.

उन्होंने कहा कि युवाओं को लगातार झूठे वादों और गलत नीतियों से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार औऱ किसानों को धोखा देनेवाली सरकार भी है. सबसे बड़ी सामंती मानसिकता की सरकार है,जिसे केवल अपने परिवार के विकास की चिंता है. राज्य की जनता के विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है. अच्छा होता कि मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे आरोपों का जनता को जवाब देते.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के सीएम के सुरक्षा प्रभारी को ED भेजेगा दूसरा समन, एके-47 मामले में होगी पूछताछ

Related Articles

Back to top button