JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

झारखंड के सीएम के सुरक्षा प्रभारी को ED भेजेगा दूसरा समन, एके-47 मामले में होगी पूछताछ

Ranchi: ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी से फिर पूछताछ करेगी. ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी को दूसरा समन जारी करने वाली है. ईडी की टीम प्रेम प्रकाश के घर से बरामद दो एके-47 मामले में पूछताछ करेगी. हालांकि ईडी की टीम ने अवैध खनन घोटाले मामले में प्रेम प्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ के दौरान दोनों कांस्टेबल मुकेश कुमार और श्यामल होरो ने स्वीकार किया है कि उन्हें सीएम सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था. 24 अगस्त को छापेमारी के दौरान रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में प्रेम प्रकाश के किराए के मकान से दो एके 47 राइफल बरामद की गई थी.
इसे भी पढ़ें: प्रखंड व पंचायत स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के आयोजन की होगी समीक्षा

जब्ती रिपोर्ट के अनुसार दोनों हथियारों का रजिस्ट्रेशन नंबर केटी-48-5633 व बट नं. आरएनसी-210 और केपी 51-4144 और बट नंबर आरएनसी-242 क्रमशः 60 राउंड के साथ पाए गए. हथियार कांस्टेबल मुकेश कुमार और श्यामल होरो को जारी किए गए थे. ईडी ने दावा किया कि उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात किया गया था.

Related Articles

Back to top button