
Ranchi: रांची पुलिस नए साल के आगमन को लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर नकेल कस रही है. रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम जगह जगह पर अवैध शराब और महुआ के खिलाफ छापेमारी कर रही है. आज सिकिदरी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कटहल टोली में बड़े पैमाने पर महुआ को ठिकाना लगाया जा रहा है. इसकी सूचना मिलने के बाद सिकिदरी थाने की पुलिस ने 2 क्विंटल महुआ जावा को नष्ट किया. हालांकि वहां पर सभी मौजूद लोग पुलिस को आते देख मौका ए वारदात से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें: खोदकर छोड़े गए गड्ढों पर एक्शन ले विभाग नहीं तो काम बंद करा दूंगा – डिप्टी मेयर




