JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में अब मास्क अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइंस

Ranchi: कोरोना खतरे की आशंका के बीच झारखंड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. कोरोना से बचाव के तहत मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा सेनिटाइजर का उपयोग करते रहने की सलाह दी गई है. इसके लिए विभाग की ओर से झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को सरकार के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार ने पत्र जारी किया है.

यह है शिक्षा विभाग की गाइडलाइन

मास्क लगाना व सेनिटाइजर अनिवार्य

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

कार्यस्थल पर पांच से अधिक लोग इकठ्ठा नहीं हों

कार्यस्थल पर गुटका – तंबाकू खा कर यहां-वहां थूकना सख्त मना

बिना किसी काम के विजिटर का आना अब मना

इसे भी पढ़ें: G20 SUMMIT : अगले साल मार्च में रांची में भी होगी बैठक, मिशन मोड में काम करने का नगर आयुक्त ने दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button