ChaibasaJharkhand

Chaibasa : उपरूम जुमुर सामाजिक मिलन समारोह की तैयारी को लेकर आदिवासी हो समाज की बैठक

Chaibasa : आदिवासी हो समाज महासभा,कला एवं संस्कृति भवन परिसर,हरिगुटू,चाईबासा में महासभा के आजीवन सदस्यों,साधारण सदस्यों एवं युवा वर्गों के साथ आगामी दिनांक 08 जनवरी 2023 को निर्धारित उपरुम-जुमुर ,सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श की गई. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा टीम की ओर से कार्यक्रम की तैयारी एवं सक्रियता को लेकर आजीवन सदस्यों एवं महासभा के पूर्व के पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी दिया गया. इसके सफल आयोजन तथा समाजहित में युवाओं ने बुद्धिजीवियों से उपरुम-जुमुर के वास्तविक उद्देश्यों को जानाm बैठक में सीनियर टीम के उचित मार्गदर्शन पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के तत्वाधान में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार का उपरुम-जुमुर, सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम थीम आधारित सम्पन्न किया जाएगा जिसका थीम होगा “ओलेयाबु-पढ़ाओवाबु-सेंयानाबु “. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में परिवारिक रुप से माँ-बाप के साथ आनेवाले लोगों को निशुल्क प्रवेश करने दिया जाएगा. जो परिवार के साथ नहीं आएंगे प्रतिनिधि शुल्क के रुप में 100 रुपए सहयोग राशि देय होगा. वहीं इस साल उपरुम-जुमुर में ड्रेस कोड् लागू किया गया है.कार्यक्रम में उपरुम-जुमुर का मूल उद्देश्यों के साथ हो समाज के संस्कृति से संबंधी व्यापक प्रदर्शनी होगा,जो पारंपरिक एवं शैक्षणिक प्रदर्शनी होगा. इसमें पाक-कला की सुन्दर प्रस्तुति भी देखने को मिलेगा. बैठक में महासभा के आजीवन सदस्यों ,महासभा का पूर्व पदाधिकारियों ,सेवानिवृत संगठन का टीम ,युवा महासभा एवं विभिन्न तैयारी समितियों के प्रभारीगण मौजुद थे.

Related Articles

Back to top button