
Lohardaga: राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का तीन दिवसीय महाअधिवेशन ओड़िशा के पूरी में संपन्न हुआ. पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सुखदेव भगत को राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का सीनियर वाइस प्रेसीडेंट निर्वाचित हुए है. साथ ही विधायक सरफराज अहमद एवं विधायक अंबा प्रसाद भी वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित हुए है सुखदेव भगत ने सभी डेलीगेट का आभार प्रकट करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करने की बात कही.भाजपा सरकार के 11वें वेज बोर्ड की विसंगतियों को मजदूर के विरुद्ध बताया तथा राष्ट्र व्यापी हड़ताल करने का निर्णय का स्वागत किया.उन्होंने कहा का मोदी सरकार निजीकरण के माध्यम से मजदूरों का हक एवं अधिकार छीन रही है साथ ही आर्थिक असंतुलन भी बढ़ रही है. महाअधिवेशन मे पुरे देश से लगभग 700 डेलीगेट विभिन्न खान कंपनियों से भाग लिए.
इसे भी पढ़ें: रांची : कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान हादसा, क्रेन पलटने से अभियंता की मौत




