Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : अपहृत ठेकेदार सुनील पांडेय की कार की जांच करने टाटानगर स्टेशन पार्किंग पहुंची उलीडीह पुलिस, कार से स्वेटर और चूड़ियों के टुकड़ों के अलावा कागजात बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर तीन निवासी न्यूवोको कंपनी ठेकेदार सुनील पांडेय की 12 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था. सुनील की कार टाटानगर स्टेशन पार्किंग पर लावारिस हालत में मिली थी. इधर अपहरण के पांच दिन बाद उलीडीह पुलिस टाटानगर स्टेशन पहुंची और कार की तलाशी ली. पुलिस ने कार के दरवाजे का लॉक तोड़ा और कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से सुनील का स्वेटर बरामद किया. इसके अलावा कार में टूटी चूड़ियां बिखरी हुई पाई गई. कार की डिक्की से कुछ कागजात भी बरामद किए गए. पुलिस तलाशी के बाद वापस चली गई. रविवार को पुलिस कार को जब्तबकर थाने ले जायेगी. बता दे कि 12 दिसंबर को सुनील अपने घर से काम के सिलसिले में निकले थे फिर वापस नहीं आए. दूसरे दिन अपहरणकर्ताओं ने सुनील के नंबर से फोन कर 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी.

Related Articles

Back to top button