
Ranchi : शुक्रवार को निर्मला कॉलेज में व्यवहारिक कौशल संवर्द्धन पर कार्यक्रम का आयेजन किया गया. आयोजन कॉलेज के नियोजन प्रकोष्ठ की ओर से किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जैन एविएशन इंटरनेशनल के निपुण जैन मौजुद थे. जिन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए व्यवहार कुशलता काफी जरूरी है. संयम, नियंत्रण आदि गुणों के कारण ही लोग पहचान बना पाते है. ऐसे में युवाओं को इन गुणों के महत्व को समझना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : मोमेंटम झारखंड मामले में हाईकोर्ट का आदेश, याचिकाकर्ता ACB में दर्ज करायें FIR
सहज स्वाभाव, नैतिकता आदि आचरण काफी जरूरी
अपने वक्तव्य में जैन ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ ही अन्तर्वैक्तिक क्षमताओं और खूबियों का विकास काफी जरूरी है. भले ही वर्तमान समय में युवा किसी भी क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हो, लेकिन लोगों के साथ सहज स्वाभाव, नैतिकता आदि आचरण काफी जरूरी है. जिसकी वर्तमान समय में काफी आवश्यकता है. लोगों के बीच समय की कमी है, ऐसे में आचरण जैसे बातों में अधिक समय देना लोग पसंद नहीं करते और जल्द से जल्द काम निबटाने के चक्कर में लोगों या अन्य कर्मचारियों की अवहेलना करते है. जैन ने कहा कि कितनी भी सफलता जीवन में व्यक्ति क्यों न पा लें. लेकिन उसकी पहचान उसके आचरण से ही होती है. बल देते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और कार्य संबधी नैतिकता पर अधिक बल दिया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : ठेकेदार की गाड़ी पर चलते हैं गिरिडीह के मेयर सुनिल पासवान
लोगों में हो रहे है अनायास बदलाव
तकनीक ने कार्यशैली को अधिक प्रभावित किया है. जिससे लोगों में अनायास बदलाव हो रहे है. इन बदलावों के कारण लोगों में नैतिक परिवर्तन देखा जा रहा है. ऐसे में नैतिक आचरण के साथ लक्ष्य की ओर बढ.ना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली संचार, आशावादी, चारित्रिक दृढ़ता और टीम वर्क आदि के महत्व को समझना चाहिये. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति, कनक लता रिद्धि समेत अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.




