JharkhandRanchi

पारस एचईसी हॉस्पिटल में पारस ब्लिस यूनिट खुला

Ranchi: पारस एचईसी अस्पताल अपने उन्नत तकनीक के साथ जटिल से जटिल बीमारियों से लोगों को बचाने में योगदान दे रहा है. गर्भवती  महिलाओं और बच्चों के लिए मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर यूनिट पारस ब्लिस का गुरुवार उद्घाटन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ धर्मेंद्र नागर ने किया. इस दौरान कंपनी के ग्रुप सीओओ डॉ सैंटी साजन, रीजनल डायरेक्टर डॉ सुहाश आराध्ये, मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार और फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार भी शामिल रहे. ग्रुप सीओओ डॉ सैंटी ने कहा कि एचईसी की 50 साल की विरासत को जारी रखते हुए पारस ब्लिस की अपनी सेवा शुरू  कर रहा है. अनुभवी डॉक्टरों और उन्नत तकनीक के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के इलाज की सुविधाएं होंगी.

अत्याधुनिक सुविधायुक्त है हॉस्पिटल

रिजनल डायरेक्टर डॉ सुहाश आराध्ये जच्चा और बच्चा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधा युक्त बनाया गया है. 25 बेड में से 6 बेड नियोनेटोलॉजी आईसीयू में, 7 बेड नर्सरी में और बाकी 12 ट्विन शेयरिंग बेड हैं. डॉ पूनम बांका, डॉ अंशु अग्रवाल, डॉ विकास आनंद और उनकी टीम निगरानी करेगी. मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने कहा कि ब्लिस में एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ बेहतर इलाज मुहैया कराया जाऐगा. फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने बताया कि पारस बेहतरीन सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: रांची में भी चलेंगे नॉन मोटराइज्ड व्हीकल, आईयूआरसी के प्रतिनिधि ने की कमांड कंट्रोल सेंटर की सराहना

Related Articles

Back to top button