JharkhandRanchi

झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता 16 दिसम्बर से राँची में

Ranchi: झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन एवं खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ मलखंब बालक-बालिका प्रतियोगिता बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में 16 दिसम्बर को होगा. प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे होगा. प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण 17 दिसम्बर को शाम चार बजे किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन से पंजीकृत जिला यूनिट से सर्वश्रेष्ठ 3-3 बालक-बालिका को भेजेंगे. इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य बालक -बालिका खेेलों इंडिया यूथ मलखंब टीम की घोषिणा की जाएगी, जो उज्जैन, मध्यप्रदेश में 6-11 फरवरी तक आयोजित खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का नेतृत्व करेगी. यह जानकारी झारखण्ड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने दी.
इसे भी पढ़ें: पारस एचईसी हॉस्पिटल में पारस ब्लिस यूनिट खुला

Related Articles

Back to top button