
Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा चौक के समीप बुधवार की संध्या लगभग 5:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार इंदरवा चौक के समीप शाम को सुमन कुमारी, उम्र 16 वर्ष, पिता बलराम विश्वकर्मा, इंदरवा निवासी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान बरही से कोडरमा की ओर जा रही तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में लोग उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव की न्यायिक हिरासत की अवधि 23 दिसंबर तक बढ़ी




