DhanbadJharkhandTop Story

416 करोड़ की लागत से धनबाद में बनेगी झारखंड की पहली 8-लेन सड़क

  • पहली किस्त के तौर पर विश्व बैंक ने दिये 60 करोड़ रुपये

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि अत्याधुनिक मापदंडों के आधार पर झारखंड की पहली 8-लेन सड़क का निर्माण धनबाद में होगा. 20 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण विश्व बैंक की मदद से किया जाना है. इसके लिए विश्व बैंक ने 60 करोड़ रुपये की पहली किस्त की राशि भेज दी है. झारखंड में बननेवाली इस पहली 8-लेन सड़क का  शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. हालांकि, अभी इसकी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है.

गोल बिल्डिंग से होते हुए कतरास काको मठ चौक तक बनेगी सड़क

धनबाद की गोल बिल्डिंग से कतरास के काको मठ को जोड़नेवाली यह सड़क राज्य की पहली 8-लेन सड़क होगी. यह सड़क बिग बाजार के आगे गोल बिल्डिंग से होते हुए बरवाअड्डा मेमको मोड़ होते हुए कतरास काको मठ चौक तक बननी है. 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 416 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है. इसमें अभी वर्ल्ड बैंक ने पहली किस्त के तौर पर 60 करोड़ रुपये दिये हैं. सड़क का निर्माण दो कंपनियां अलग-अलग पार्ट में करेंगी. एक कंपनी काको मठ से बिनोद बिहारी चौक और दूसरी कंपनी विनोद बिहारी चौक से मेमको मोड़ होते हुए गोल बिल्डिंग तक निर्माण करेगी. कार्य करने की अनुमति के बाद दोनों कंपनियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो स्टील को बेचने की तैयारी में हैं केंद्र और राज्य सरकारें : हेमंत

Related Articles

Back to top button