
Giridih: गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव में अवैध संबध का आरोप लगाकर पति ने टांगी से वारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी महिला हेलेन शीला मुर्मु को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां अब भी हेलेन शीला मुर्मु का इलाज चल रहा है. फिलहाल तिसरी पुलिस ने आरोपी पति मनोज हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पंचरुखी गांव निवासी मनोज हांसदा को पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी हेलेन शीला मुर्मु के साथ गांव के किसी और के साथ अवैध संबध का शक था. लिहाजा, सोमवार की अहले सुबह इसी शक को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ. और गुस्से में आरोपी पति मनोज ने टांगी से अपनी पत्नी हेलेन शीला पर एक के बाद एक कई बार वार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया.
इसे भी पढ़ें: निलंबित आइएएस पूजा सिंघल एक बार फिर से रिम्स में भर्ती




