Dumka

महिलाओं की आय वृद्धि और सशक्त करना ही सरकार की प्राथमिकता: आलमगीर आलम

Ranchi: दुमका के गांधी मैदान में पलाश सरस मेला 2022 का  उद्घाटन  ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख विधायक बसंत सोरेन के द्वारा किया गया. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित या मेला 20 दिसंबर तक चलेगा जिसमें सखी मंडल के महिलाओं द्वारा 150 स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री की जा रही है. मेले में लोक कला हस्तशिल्प कला हैंडलूम के परिधान हस्त निर्मित गिरी साज-सज्जा का समान खाद्य सामग्री आदि सभी तरह के सामानों के स्टाल लगाए गए हैं. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आजीविका में वृद्धि लाना ही इस मेले का उद्देश्य है. महिलाओं के आय वृद्धि तथा सशक्तिकरण के लिए इस तरह के मेले की जरूरत है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं के उत्पाद को एक बाजार मुहैया होता है. विधायक बना बसंत सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के सभी महिलाओं को एक सम्मान मिले उनके सपनों को सच किया जाए. बसंत सोरेन ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालयों में रिक्तियों को लेकर संसदीय पैनल चिंतित, कार्यपालिका और न्यायपालिका से की यह अपील

Related Articles

Back to top button