JharkhandRanchi

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, विश्व कप में भारतीय टीम का किया था प्रतिनिधित्व

Ranchi: सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का आज निधन हो गया. कोलेबिरा में हृदयाघात के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची ले जाने के क्रम में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कोलेबिरा प्रखण्ड स्थित उनके पैतृक गांव कोरकोटोली, अघरमा पंचायत में 4 दिसम्बर को किया जाएगा. उनके निधन पर खेल प्रेमियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

उनका जन्म 1947 में हुआ था. 1978 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व वे कर चुके थे. बिहार रेजीमेंट में भारतीय सेना में नौकरी करने और सेवानिवृत्त होने के बाद 1982 से 1998 तक तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग भी दिया था. तत्पश्चात वे कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में मकान बनाकर रह रहे थे. हॉकी झारखंड के मनोज कोनबेगी के मुताबिक वे हर छोटे बड़े हॉकी प्रतियोगिताओं में भी किसी न किसी तौर पर भाग लेते रहे. कोलेबिरा के बरवाडीह विद्यालय में हर वर्ष होने वाले हॉकी प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देते थे. उनके निधन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है. उनसे कई मार्गदर्शन लिया करता था.

इसे भी पढ़ें: रांची : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या त्रुटि सुधारने के लिये मिल रहा है एक और अवसर, 8 दिसंबर तक करा लें ये काम

Related Articles

Back to top button