
Ranchi: अभिषेक अग्रवाल और अमित सरावगी ने ईडी कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि उन्होंने हाई कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है .जब तक इस पर हाईकोर्ट का कोई आदेश नहीं आ जाता है, तब तक उनके खिलाफ कोई पीड़क कार्रवाई न की जाए. अभिषेक अग्रवाल और अमित सरावगी करीब 31 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं . उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंडिया से 31 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की जालसाजी से जुड़े मामले में ज्ञान प्रकाश सरावगी व अन्य के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी. यह मामला बैंकों से जालसाजी करने से जुड़ा है. ज्ञान प्रकाश सरावगी और अन्य कंपनियों ने मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की थी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: दैनिक कर्मियों के बकाए मानदेय पर 7 फीसदी ब्याज देने का हाईकोर्ट का निर्देश




