JharkhandRanchi

मेयर ने 1.86 करोड़ की लागत की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

Ranchi : शुक्रवार को मेयर डॉ आशा लकड़ा ने वार्ड-2, 3, 4, 34 व 53 में 1.86 करोड़ की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि विकास का कार्य चल रहा है और इसमें लोगों का सहयोग जरूर है. साथ ही कहा कि काम में गुणवता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा. वार्ड 2 स्थित हातमा बंगला टोली में महेंद्र मुंडा के घर से देव कुमार राय के घर तक वाया बीके राय और रोशन उरांव के घर तक 34,69,700 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा. वहीं वार्ड-3 स्थित खबर मंत्र ऑफिस के समीप 62,05,800 रुपये की लागत से पीसीसी पथ व नाली निर्माण कार्य किया जायेगा. वार्ड 4 में डॉ कॉलोनी में क्वार्टर नंबर-1 से 20 तक के सामने स्थित मैदान की चारदीवारी का निर्माण 5,24,367 रुपये की लागत से किया जायेगा. जबकि वार्ड-34 में करम चौक स्थित विद्या नगर में विमल वर्मा के घर से रोहित शर्मा के घर तक 43,95,450 रुपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण होगा. वार्ड-53 स्थित परमार्थ नगर तुपुदाना में राज किशोर साहू की दुकान से अजय रजक के घर तक वाया विनोद चौधरी के घर तक 24,95,399 रुपये की लागत से आरसीसी नाली बनायी जायेगी. इसके अलावा वार्ड-53 स्थित तुपुदाना एनएच-75 मुख्य पथ से गीता चक्रवर्ती के घर तक 15,05,350 रुपये से पीसीसी पथ का निर्माण होगा. मौके पर कांके विधायक समरी लाल, संबंधित वार्ड के पार्षद, भाजपा के कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – डेटा प्रोटेक्शन बिल का उल्लंघन होने पर 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button