JharkhandLead NewsRanchi

यूपीए की बैठक में विधायकों ने कहा- भाजपा के हर षडयंत्र का जवाब दिया जायेगा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर शुक्रवार को यूपीए विधायकों की बैठक हुई. इसमें कई बातों पर चर्चा हुई. इस दौरान सीएम ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनहित के कार्य पूरा कराने की अपील की. इसके अलावा भी कई बातों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद सीएम आवास से बाहर निकले नेताओं ने कहा कि भाजपा के हर षड्यंत्र का माकूल जवाब देंगे. नेताओं ने ईडी जांच के संबंध में कहा कि ईडी जांच कर रही है, जांच में जो भी बातें सामने आयेंगी उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जायेगी. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ईडी ने जो सीएम को समन किया था वो कानूनी समन नहीं था, ये सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि को खराब करना था. ये समन केवल इसी उद्देशय से किया गया था. हेमंत सोरेन के काम को लेकर बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षियों की नींद उड़ गयी है. बैठक में यूपीए के सारे विधायक शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – “एहे हमर नेता लागंये सोना झारखंड…”

Related Articles

Back to top button