
Koderma: डोमचांच कांड संख्या 137/2022 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने को लेकर भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को कोडरमा पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा. इसमें उन्होंने मांग किया है कि इस कांड में एसआईटी टीम गठित कर जांच कर दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए एवं चार्जशीट 15 दिनों के अंदर न्यायालय में जमा किया जाय. ताकि फास्ट ट्रेक कोर्ट में यह केस चल चले और पीड़िता परिवार को जल्द न्याय मिल सके. नाबालिग बच्ची के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देना कोडरमा जिला के लिए शर्मनाक है. असामाजिक व्यक्तियों ने विधवा महिला की बच्ची होने का फायदा उठाया है. श्री रजक ने आरोप लगाया कि सूत्रों से पता चल रहा है कि मामला को रफा-दफा करने के लिए पैसा का बोली लगाया जा रहा है. पीड़िता की मां सौदा करने से इंकार कर रही है, जिसके कारण पीड़िता की मां को कुछ असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा बराबर धमकियां मिल रही है. इसलिए कोडरमा पुलिस गौरव कुमार से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि इस कांड में संलिप्त व्यक्तियों को अविलंब गिरफ्तार करें. यदि 15 दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं होती है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोडरमा के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करने का फैसला लेगी. ज्ञापन सौंपने में कोडरमा अंचल मंत्री रामेश्वर यादव उर्फ भीखन यादव, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रोशन अली, नूरैसा खातून आदि लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की सदस्यता पर झामुमो के लिए कारगर साबित नहीं हुआ राजभवन को लिखा RTI!




