
Ranchi : झारखंड राज्य के 22 वें स्थापना दिवस तथा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पुलिस केन्द्र गुमला में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवकों और युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के बाद इन युवक-युवतियों को गुमला एसपी द्वारा शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं इस अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस केंद्र में पुलिस प्रशासन ओर से पब्लिक 11 के बीच मैच का आयोजन किया गया. गुमला एसपी ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान एसडीपीओ, डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी दिखा झारखंड स्थापना दिवस का रंग, बिरसा मुंडा, तिलका मांझी के अवतार में दिखे बच्चे



