JharkhandRanchiSports

खेलो इंडिया साइकिलिंग वुमन लीग: पुष्पा कुमारी ने जीता कांस्य पदक

Ranchi: लुधियाना साइकिल वैली रोड में आयोजित दो दिवसीय (12-13 नवंबर) के दूसरे दिन आज साइकिलिंग में झारखंड को एक पदक मिला. खेलो इंडिया विमेन साइकिलिंग लीग में झारखंड की पुष्पा कुमारी ने सब जूनियर बालिका वर्ग में मास स्टार्ट स्पर्धा साइकिलिंग  प्रतियोगिता में 42 की.मी की दूरी  पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस आधार पर उसे कांस्य पदक मिला. पुष्पा की उपलब्धि पर झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, झारखंड साइकिलिंग संघ कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, रामगढ़ जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष सीडी सिंह, गोड्डा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रितेश झा, साहिबगंज जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, गढ़वा जिला सचिव अरविंद दुबे,

गिरिडीह सचिव जितेंद्र महतो,  सरायकेला खरसावां सचिव दिलीप गुप्ता, दुमका जिला साइकिलिंग अध्यक्ष वरुण कुमार, लोहरदगा सचिव दीपक कुमार, जामताड़ा सचिव सलिल कुमार  तथा साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवम् प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट ( जेएसएसपी एस} ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: BIT MESRA में INTERNATIONAL CONFERENCE 16 से, 300 से अधिक प्रोफेसर व शोधकर्ता होंगे शामिल

Related Articles

Back to top button