Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWSSaraikela

चौका में सड़क पार कर रहे साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को ट्रक ने कुचला, मौत

Chandil : टाटा-रांची एनएच 33 पर स्थित चौका में सड़क पार कर रहे सब्जी विक्रेता को एक ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में साइकिल सवार खूंचीडीह निवासी शरद चंद्र महतो (55) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार साइकिल से सड़क पार कर रहे शरद चंद्र को रांची से जमशेदपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक (यूपी 65जीटी 3511 ) ने अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक पर हरी मिर्च लदी है. सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सरायकेला भेजा.

दुर्घटना के बाद शरद चंद्र की साइकिल ट्रक में फंस गयी थी, करीब आधा किलोमीटर तक ट्रक के सात घिसटती गयी. करीब दो किलोमीटर दूर जाने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्‍त कर लिया है.  शरद चंद्र महतो के पुत्र गणपति महतो ने चौका थाना में बताया कि उसके पिता सब्जी का कारोबार करते थे. रविवार सुबह वह आलू खरीदने के लिए साइकिल से चौका गये थे.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : 15 नवंबर को साकची में बिरसा पार्क का उद्घाटन करेंगे मंत्री चंपई सोरेन

Related Articles

Back to top button