Ranchi

नेशनल लेवल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी को मिलेगी सरकारी नौकरी: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Bundu/Ranchi: झारखंड प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हैं तो उन्हें झारखंड सरकार सीधी नौकरी देगी. झारखंड सरकार खेल के विकास के लिए हमेशा सरकार तत्पर है. उक्त बातें झारखंड के पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुंडू में आयोजित शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव 2022 में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी घरों में शुद्ध पानी वर्ष 2024 तक  देने की सरकार योजना है.  तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के 53 हजार घरों में से अब तक 20 हजार घरों तक शुद्ध जल  पहुंचाया जा चुका है. शेष घरों में 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि आज झारखंड सरकार ने झारखंड की जनता की दो मांगे पूरी कर दी है. जिसमें 1932 का खतियान झारखंड का मूलवासी होने का प्रमाण होगा. तो दूसरा पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण किया गया . आज तमाड़ की जनता उनके पुत्र विकास मुंडा को समर्थन कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है. स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने कहा कि तमाड़ विधानसभा की चौमुखी विकास कर पिता के सपनों को साकार करना है. विदित हो कि सात नवंबर से चल रहे शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव  चेस, कैरम, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हॉकी,फुटबॉल , क्रिकेट आदि सभी खेलों का आयोजन किया गया. जिसका समापन आज शुक्रवार को किया गया. जिसमें सभी खेल के प्रतिभागियों के विजेताओं एवं उपविजेताओं  को पुरस्कृत किया गया.मौके पर झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता, गरिमा सिंह मुंडा अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार साहू डीएसपी अजय कुमार थाना प्रभारी पंकज भूषण विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा ऋषिकेश महतो मुन्ना महतो मृत्युंजय महतो मनोज मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता के अलावा क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 14 नवंबर के बाद इरफान, राजेश और कोंगाड़ी को साथ लेकर आलाकमान के पास जायेंगे मंत्री आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button