ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : अवैध तरीके से ऑक्सीजन सिलिंडर स्टोर करने के मामले में एसडीओ ने की कार्रवाई, 35 गैस सिलिंडर किया जब्त

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा इन दिनों लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है. शनिवार को उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय के समीप स्थित विमला प्रसाद के घर पर छापामारी करते हुए घर से 35 ऑक्सीजन सिलिंडर को जब्त किया है. इन गैस सिलिंडर का इस्तेमाल वेल्डिंग और अन्य कामों में किया जाता है. एसडीओ ने जब संबंधित व्यक्ति से सिलिंडर खरीद बिक्री का लाइसेंस मांगा तो वह वह उसे प्रस्तुत नही कर पाया जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी सिलिंडर को जब्त कर थाना भेज दिया गया. इसमें 28 खाली सिलिंडर जबकि 7 भरा हुआ सिलिंडर है. उन्होंने कहा कि संचालक के उपर विधिवत कार्रवाई कानूनी कार्रवाई की जायेगी. हालांकि इस संबंध में विमला प्रसाद ने कहा कि लोगों की सेवा के लिये ऑक्सिजन सिलिंडर रखते है. कोरोना काल में भी लोगों की मदद के लिये बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था. हमने नगर परिषद के अधिकारियों से बात करके वहां सिलेंडर रखा था.

Related Articles

Back to top button