Chatra

चतरा में 21 से 23 नवंबर तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलो झारखंड का होगा आयोजन

Chatra : झारखंड के सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में शुक्रवार को परियोजना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश मिश्रा ने की. बैठक में आगामी 21, 22 और 23 नवंबर को आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता के निमित चर्चा की गई. बैठक में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय, झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ केके वर्मा, जिला ओलंपिक एशोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, विद्यालयों के सभी खेल प्रशिक्षक और बीपीओ उपस्थित हुए. बैठक में सर्वसम्मति से खेलो झारखंड 2022 के तहत एथेलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉलीबॉल, तीरंदाजी इत्यादि जिला स्तरीय खेलों का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करवाने पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई. साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रणनीति तय की गई.
इसे भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में भाकपा का विरोध प्रदर्शन सात नवंबर को

इस खेल कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 700 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति होने की संभावना है. इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर,400 मीटर, 800 मीटर एवं 15 मीटर रिले रेस,लंबी कूद,ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, गोला फेक एवं कराटे व प्रमुख खेलों में कबड्डी, बॉलीबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी, हॉकी एवं फुटबॉल इत्यादि को शामिल किया गया है. इन सभी स्पर्धाओं में महिला और पुरुष प्रतिभागी शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button