JharkhandRanchi

पुरानी पेंशन: झारखंड सचिवालय सेवा और सांख्यिकी सेवा के लिए नया जीपीएफ कोड आवंटित

Ranchi : राज्य सरकार ने दो सेवाओं झारखंड सचिवालय सेवा और झारखंड सांख्यिकी सेवा के लिए नया कोड आवंटित किया है. राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के बाद सामान्य भविष्य निधि लेखा संख्या के आवंटन के क्रम में यह बात सामने आयी कि इन संवर्ग में पूर्व से कोड आवंटित नहीं रहने के कारण नया कोड आवंटित करना अथवा संशोधित किया जाना चाहिए. ऐसे में सचिवालय सेवा के लिए जेएचके, जेएसएस और सांख्यिकी सेवा के लिए जेएचके, जेएसटीएस कोड आवंटित किया गया है और इसे ऑनलाइन मॉड्यूल में प्रविष्ट करने का आदेश दिया है. इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग के प्रधान सचिव की सहमति के बाद भविष्य निधि निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया गया है. भाविष्य निधि कोषांग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है. वित्त विभाग ने इसकी प्रतिलिपि झारखंड सचिवालय सेवा संघ के महासचिव पिकेश कुमार सिंह को भी भेजी है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों से कहा- सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें

Related Articles

Back to top button