
Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 15 से 19 अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजित 61वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी ने 100 मीटर हर्डल्स में नया रिकॉर्ड बनाते पदक हासिल किया. 13.26 सेकेंड का समय लेते हुए 2002 में अनुराधा विस्वाल द्वारा चेन्नई में 13.38 सेकेंड के बनाए गए रिकार्ड को भंग करते हुए रजत पदक जीता. इससे मात्र दो सप्ताह पहले 36वीं राष्ट्रीय खेल , गुजरात में भी सपना कुमारी ने राज्य के लिए कांस्य पदक जीता था. उसकी इस उपलब्धि पर पर्यटन,खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, एस के पांडेय, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी सह सपना के कोच विनोद सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, शैलेश शर्मा,प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.
इसे भी पढ़ें: आईटी की संसदीय समिति की बैठक में संजय सेठ ने की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पक्षीय कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग




