ChatraHazaribaghJharkhandNEWS

हजारीबाग में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय केडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चतरा को 3 पदक

Chatra : हजारीबाग में आयोजित 8वीं झारखंड राज्य स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चतरा जिला के तीन खिलाड़ियों ने पदक लाया है. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कैडेट वर्ग में कार्तिक गुप्ता ने रजत पदक व संदीप यादव एवं अनुपमा राज ने कांस्य पदक जीता है. जिला ओलंपिक से मान्यता प्राप्त चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव उमेश कुमार ने बताया कि हजारीबाग में 15 से 16 अक्टूबर 2022 तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.

चतरा से कोच मैनेजर सहित 9 सदस्य टीम ने प्रतियोगिता में शिरकत की थी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें चतरा जिला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और तीन पदक जीतने में कामयाब रहे. खिलाड़ियों के पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष देवेंद्र पंडित, संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, प्रकाश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार, सह सचिव रामप्रकाश, सह सचिव सुजीत कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश सिंह, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, नसरुद्दीन अंसारी, अवध कुमार राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है.

इसे भी पढ़ें: Nilamber-Pitamber University : दीक्षांत समारोह में वित्तीय अनियमितता व परीक्षा परिणाम में त्रुटि के खिलाफ ABVP ने कुलपति सहित पांच अधिकारियों के फूंके पुतले

 

Related Articles

Back to top button