Giridih

गिरिडीह में आजसू महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन संपन्न, जिले भर की महिलाएं हुई शामिल

Giridih: आजसू के गिरिडीह महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन रविवार को सुभाष इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संपन्न हुआ. महिला मोर्चा के सम्मेलन में मोर्चा के पूरे जिले की महिला कार्यकर्ता शामिल हुई. इस दौरान सम्मेलन में गांडेय विस प्रभारी अर्जुन बैठा के साथ पार्टी के अध्यक्ष गुड्डु यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, पूनम देवी, यशोदा देवी भी मौजूद रही. इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार के ज्यादती के खिलाफ आजसू महिला मोर्चा का आंदोलन सड़क पर होगा. क्योंकि गिरिडीह समेत पूरे राज्य में महिला अपराध बढ़ा है. महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि आजसू महिला मोर्चा को मजबूत करना बेहद जरुरी था, क्योंकि आजसू ही ग्रांउड स्तर पर जनधिकारों के लिए संघर्ष करती है और अब आंदोलन को तेज करेगी. आंदोलन के तहत हेमंत सरकार को जगाएगी कि राज्य में महिला हिंसा की घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करे. इस बीच सम्मेलन को सदर प्रखंड की प्रमुख सह आजसू नेत्री पूनम देवी, डुमरी की आजसू नेत्री यशोदा देवी और आजसू अध्यक्ष गुड्डु यादव ने भी संबोधित किया. सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं शामिल हुई.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के खंडोली में पेयजल आपूर्ति के लिए डेडीकेटेड पावर सब स्टेशन का विधायकों ने किया उद्घाटन

Related Articles

Back to top button