
Giridih: शहर के पेयजलापूर्ति योजना को मजबूत करने के लिए रविवार को गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद के साथ जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने खंडोली डैम में नवनिर्मित पॉवर सब स्टेशन का फीता काटकर उद्घाटन किया. खंडोली डैम पेयजलापूर्ति योजना में डेडीकेटेड पावर सब स्टेशन के उद्घाटन के बाद दोनो विधायक ने दावा भी किया की शहर की पेयजलापूर्ति योजना में अभूतपूर्व सुधार होने के साथ खंडोली के समीप पांच पंचायत के एक साथ चालीस गांव में बिजली आपूर्ति व्यस्था में भी सुधार होगा. क्योंकि अब इसी सब स्टेशन से इन गांव में बिजली आपूर्ति किया जाना है. इसलिए खंडोली में डेडीकेटेड पावर सब स्टेशन के निर्माण किया गया. ३३ केवीए के इस डेडीकेटेड पावर सब स्टेशन के निर्माण का मकसद सिर्फ यही रहा की खंडोली को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, जिसे शहर में पेयजलापूर्ति में कोई परेशानी पैदा नही हो. इधर सब स्टेशन के उद्घाटन के दौरान कार्यपालक अभियंता और ग्रामीण क्षेत्र के सहायक अभियंता देशराज समेत कई अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: बहुसंख्यक समाज विरोधी कार्य करने का जवाब जनता देगी: सुरेश साहू




