JharkhandLead NewsRanchi

कैश कांड के आरोपी तीनों कांग्रेसी विधायकों के मामले में शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में होगी सुनवाई

अपर महाधिवक्ता ने कहा- शुक्रवार को मामले में आदेश पारित करेगा कोर्ट

Ranchi : 46 लाख के साथ कोलकाता में पकड़े गये कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी के मामले में रांची में किये गये जीरो एफआइआर को कोलकाता ट्रांसफर के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई. मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है. अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने बताया कि कोर्ट ने इस संबंध में आज यानी गुरुवार को कोई आदेश पारित नहीं किया है. शुक्रवार को कोर्ट मामले में आदेश पारित करेगा. अपर महाधिवक्ता ने बताया कि इन 3 विधायकों के खिलाफ रांची में जीरो एफआइआर हुआ था, जिसे कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया था. विधायकों ने इसे कोलकाता भेजे जाने को निरस्त करने मांग अदालत से की है. प्रार्थी विधायकों का कहना है कि झारखंड में जांच होनी चाहिए, कोलकाता में इसकी जांच नहीं होनी चाहिए. बता दें कि इन तीनों विधायकों के  खिलाफ कांग्रेस विधायक अनूप सिंह की ओर से जीरो एफआइआर दर्ज कराया गया है. इसे कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया है. यह भी बता दें कि इन तीन विधायकों की बेल पर सुनवाई करते हुए कोलकाता हाइकोर्ट ने कोलकाता पुलिस को 10 नवंबर को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. उक्त तीनों विधायकों को 46 लाख कैश के साथ 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कोलकाता पुलिस ने पकड़ा था. कलकत्ता हाइकोर्ट ने उन्हें पूर्व में जमानत दे दी है.

इसे भी पढ़ें – ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान की सीएम हेमंत सोरेन ने की समीक्षा,सर्वजन पेंशन योजना में 10 लाख नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Related Articles

Back to top button