
Jamshedpur: जहां लोग आज के डिजिटल जमाने की चकाचौंध से हर वक्त रूबरू होते हैं जिसमें खेल, मनोरंजन और कला के माध्यम से हर वक्त किसी न किसी नये सितारे को उभरते हुए भी देखते हैं. वहीं झारखंड के जमशेदपुर की बेटी स्नेहा मिश्रा को लोग उनके गाने के लिए नाम कमाते देख रहे हैं. वह अभी अपने शहर में चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर पार्टी सॉन्ग या कई ऐसे गानों के लिए लोगों को वायरल होते देखा ही है किंतु स्नेहा अपनी संस्कार और भारतीय परंपरा से जुड़े लोक-गीत के लिए चर्चा में है.
बहुत जल्द नया गाना करनेवाली है रिलीज
स्नेहा मिश्रा को बचपन से ही गाने का शौक है. उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रेजुएट कॉलेज से पूरी की है. कई मंच पर अपने गाने की प्रस्तुति दे चुकी है और लगातार गाने के अभ्यास से अपनी संगीत में मधुरता ला रही हैं. लता मंगेशकर और कई बड़े गायकों के प्रसिद्ध गाने को स्नेहा अपनी आवाज में गाती है और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है जिसे देख-सुनकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनकी मधुर आवाज की सराहना भी कर रहे हैं. अब बहुत जल्द स्नेहा अपनी आवाज में अपने खुद के गाने को रिलीज करनेवाली है जो पूरे भारत में रिलीज की जायेगी और सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.
परिवार के लोगों से मिलता रहा है सहयोग
स्नेहा जमशेदपुर के जुगसलाई में अपने परिवार के साथ रहती है. शुरू से ही उन्हें घर वालों से बहुत प्यार और संगीत को लेकर सहयोग मिला है. लगभग छह सालों से सिंगिंग कर रही है और अब जाकर उन्हें लोगों से सराहना मिल रही है. उनकी मां शोभा देवी एक गृहणी हैं और उनके पिता दिनेश मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं. उनके बड़े भाई युराज कोलकाता से होटल मैनेजमेंट कर रहे हैं और छोटी बहन मनीषा पढ़ाई कर रही है.
ये भी पढ़ें- Red indian की 28 वीं वर्षगांठ पर पूरी रात मस्ती में डूबे रहे बॉलीवुड के सितारे




