
Ranchi : अहमदाबाद में खेले जा रहे 36वें नेशनल गेम्स में आज झारखंड के लिए अच्छी खबर आयी. अहमदाबाद के केंसविली गोल्फ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लॉन बॉल में झारखंड को तीन पदक (एक गोल्ड, एक रजत, एक कांस्य) मिले. झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रितेश झा ने बताया कि महिलाओं के वूमेंस फोर में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता खलखो और आरजू रानी की टीम ने असम को 23/10 हरा कर झारखंड के लिए पहला स्वर्ण जीता.
इसे भी पढ़ें: Red indian की 28 वीं वर्षगांठ पर पूरी रात मस्ती में डूबे रहे बॉलीवुड के सितारे
वहीं महिला एकल में दिल्ली की सायिस्ता ने सरिता तिर्की को 21/17 से हराया. इससे झारखंड को रजत से संतोष करना पड़ा. मेंस ट्रिपल में चंदन सिंह, अभिषेक लकड़ा और प्रिंस महतो ने दिल्ली को 23/10 से हरा कर कांस्य जीता.





