
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में बागबेडा कॉलोनी पंचायत के वृद्धा एवं विधवा के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान 30 लाभुकों को स्वीकृति पत्र बांटा गया. इस तरह अब हर वृद्धा एवं विधवा लाभुकों को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन मिलेगा. विदित हो कि पिछले दिनों बागबेडा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने जरूरतमंदों को चिन्हित कर वृद्धा एवं विधवा पेंशन फॉर्म भर कर प्रखंड विकास कार्यालय में जमा किए गए थे. जांच उपरांत आज 30 स्वीकृति पत्र को वितरण किया गया है. इस मौके पर बागबेड़ा के जिला परिषद सदस्य कविता परमार लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ की. तत्पश्चात मुखिया राजकुमार गौड़, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, उप मुखिया संतोष ठाकुर सहित वार्ड सदस्यों ने बारी बारी से उपस्थित 30 लाभुको को पेंशन स्वीकृति पत्र बाटी गई.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : एसआई प्रभात कुमार ने बिरसानगर थाना में किया पदभार ग्रहण, तरुण कुमार ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत




