ChatraCrime NewsJharkhandRanchi

Breaking:चतरा में माओवादी अरविंद भुइया और मनोहर गंझू के साथ पुलिस मुठभेड़,एक जवान को लगी गोली

Chatra: चतरा में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ 190 बटालियन और जिला पुलिस बल के जवानों के संयुक्त टीम का प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के साथ रविवार को मुठभेड़ हो गईं. रीजनल कमिटी सदस्य अरविंद भुईयां व सब जोनल मनोहर गंझू दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद बलही जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. गोली लगने से घायल जवान सीआरपीएफ का है, जिसकी पहचान चितरंजन के रूप में हुई है. बेहतर इलाज के लिए घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची भेजने की तैयारी की जा रही है. नक्सलियों के गतिविधि की सूचना पर सर्च अभियान पर सीआरपीएफ 190 बटालियन व प्रतापपुर थाना थाना प्रभारी विनोद कुमार की संयुक्त टीम अभियान में शामिल है.
इसे भी पढ़ें: 15 लाख का इनामी माओवादी कारू यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button