JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: झारखंड सरकार के फैसले से भूम‍िज समाज भी गदगद, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

Ghatshila: झारखंड सरकार के द्वारा झारखंडियों की पहचान के लिए 1932 का खतियान लागू किये जाने पर आदिवासी भूमिज समाज ने खुशी जाहिर की है. इसके लिए आदिवासी भूमिज समाज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए विधायक संजीव सरदार को गुलदस्ता देकर बधाई दी है. भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में झारखंड प्रदेश में 1932 के खतियान को स्वीकृति दी है. इस इतिहासिक फैसले को पूरे झारखंड प्रदेश में आदिवासी मूलवासी के बीच जश्न मनाया जा रहा है. झारखंडियों की वर्षों की मांग पूरी हुई है. झारखंडियों को अब अपनी एक पहचान मिल गयी है, जिससे आनेवाले दिनों में निश्चित रूप से झारखंडियों का विकास होगा. इस दौरान मुख्यरूप से युधि‍ष्ठि‍र सरदार, मेयालाल सरदार, शत्रुघ्न सरदार, लाल सरदार, प्रोरंजन सरदार आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Chaibasa: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार का 27 प्रति‍शत पिछड़ों को आरक्षण ऐतिहासिक फैसला: चंद्रशेखर दास

Related Articles

Back to top button