JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

RANCHI निगम का दोहरा बर्ताव, वीआईपी इलाकों में हो रही फॉगिंग और स्प्रे, शेष शहर मच्छर के हवाले

Ranchi: राजधानी में मानसून की दस्तक हो चुकी है. इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है. इसके बावजूद रांची नगर निगम ने शहर के सभी इलाकों में फॉगिंग शुरू नहीं कराई है और न ही केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है. जबकि वीआईपी इलाकों में गाड़ियां रेगुलर फॉगिंग के लिए जा रही है. जाहिर है रांची नगर निगम आम और खास के बीच फर्क कर रहा है. यह टैक्स भरने वाले लोगों के साथ नाइंसाफी है. वहीं लोगों को अब डेंगू-मलेरिया का डर भी सताने लगा है. इस मामले में पूछने पर नगर आयुक्त ने भी कोई जवाब नहीं दिया.

 

अब तक नहीं बना शिड्यूल

नगर निगम शहर में फॉगिंग के लिए हर महीने का शिड्यूल जारी करता है. लेकिन इसबार कई दिनों से फॉगिंग के लिए शिड्यूल ही तैयार नहीं किया गया है. ऐसे में वीआईपी एरिया और कुछेक इलाकों में फॉगिंग कर नगर निगम अपनी ड्यूटी पूरी कर लेता है. जबकि कागजात में पूरे शहर में फॉगिंग दिखाई जा रही है. ऐसे में मच्छरों का प्रकोप तेजी बढ़ रहा है. बताते चलें कि रांची नगर निगम में 53 वार्ड है. जहां पर 2 लाख 10 हजार हाउस होल्डर रजिस्टर्ड है.

 

खामियाजा भुगत रहे है लोग

राजधानी में साफ-सफाई से लेकर फॉगिंग की जिम्मेवारी रांची नगर निगम की है, लेकिन निगम सिटी में फॉगिंग को लेकर लापरवाह हो गया है. अब इसका खामियाजा सिटी के लोग भुगत रहे हैं. मच्छरों के डंक से उनकी हालत खराब हो रही है. वहीं दिन के वक्त अपने घरों में बैठना भी आफत हो गया है. सिटी के लोग गुहार लगा रहे हैं कि फॉगिंग कराइए, मच्छर काट रहे हैं.

 

हाइकोर्ट ने लगाई थी फटकार

हाइकोर्ट ने पहले रांची नगर निगम के अधिकारियों को पूर्व में फॉगिंग को लेकर फटकार लगाई थी और रेगुलर फॉगिंग कराने का आदेश भी दिया था. ऐसा नहीं करने की स्थिति में अधिकारियों को मच्छरों वाले इलाकों में भेजने की बात कही थी. इसके बाद नगर निगम के अधिकारी शहर में फॉगिंग कराने को लेकर रेस हो गए थे. लेकिन फिर से रांची नगर निगम फागिंग के नाम पर केवल आईवॉश करने में लगा है.

 

क्या कहती है पब्लिक

हमारे एरिया में तो फॉगिंग के लिए गाडि़यां आती ही नहीं हैं. बारिश के आते ही मच्छरों का आतंक इतना है कि घर में बैठना भी मुश्किल है. अगर निगम रेगुलर फागिंग कराता तो मुश्किल नहीं होती.

ज्योति शर्मा, अपर बाजार

 

हमलोग के एरिया में फागिंग के लिए गाडि़यां कब आती हैं पता नहीं है. केवल ये लोग कागजों में फागिंग कराते हैं. अगर शहर में फागिंग होती तो मच्छर तो इतने ज्यादा होते ही नहीं.

मंजीत कुमार, हरमू हाउसिंग

 

फॉगिंग का दावा नगर निगम करता है. लेकिन फागिंग देखने को मिलता ही नहीं. अभी से मच्छरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में क्या स्थिति होगी. अधिकारियों को जागना होगा.

अंशु शर्मा, बरियातू

Related Articles

Back to top button