
Koderma: कोडरमा के रिटायर्ड डीएसपी संजीव कुमार सिंह के साथ कुछ लोगों के द्वारा किए गए झगड़ा, धक्का मुक्की के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि चाराडीह के समीप एक होटल में लेबर को खाना खिलाने पहुंचे पूर्व डीएसपी संजीव कुमार सिंह के साथ कुछ लड़कों द्वारा धक्का मुक्की और झगड़ा किया गया था. उन्होंने कहा कि पूर्व डीएसपी के पुत्र ने ईंट की फैक्ट्री लगाई है. इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार अजय यादव पिता प्रेमचंद्र यादव और सिकंदर यादव पिता शंकर यादव दोनों चाराडीह निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं इनको पकड़ने के दौरान विजय यादव नामक व्यक्ति के घर से अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है. इस बाबत अलग से मामला दर्ज किया गया है. वहीं विजय यादव फिलहाल फरार बताया जाता है.
इसे भी पढ़े: नाबालिग लड़की से गैंग रेप के तीन दोषियों को उम्रकैद, नेचुरल डेथ तक रहना होगा जेल में




