ChatraCrime NewsHEALTHJharkhandRanchi

चतरा की एसिड अटैक पीड़िता बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर,सिरफिरे आशिक ने किया था हमला

Ranchi: चतरा जिले में सिरफिरे आशिक की करतूत में एसिड अटैक में गंभीर रूप से घायल पीड़िता काजल को बेहतर इलाज के लिए अब रिम्स से दिल्ली के एम्स के लिए रेफर करने का फैसला लिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पीड़िता को एम्स के लिए रेफर किया गया है वहीं मंगलवार को ही रिम्स में इलाजरत काजल से मिलने और उसके स्वास्थय की जानकरी लेने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स पहुंचे थे. स्वास्थय मंत्री के रिम्स आने के बाद ही पीड़िता काजल को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर करने का फैसला किया गया.
इसे भी पढ़े: चतरा एसिड अटैक पीड़ित से मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुलाक़ात, रिम्स सुपरिटेंडेंट की अगुवाई में बना मेडिकल बोर्ड

स्वास्थय मंत्री के निर्देश पर गठित हुई थी मेडिकल टीम
आपको बता दें कि रिम्स में पीड़िता काजल से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में एक मेडिकल बोर्ड गठित की थी. समिति में सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और आंख के विभागाध्यक्ष के अलावा इलाज कर रहे चिकित्सक भी शामिल थे. पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए समिति ने AIIMS रेफेर करने का निर्णय लिया है, जिसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी गयी है. पीड़िता को बुधवार यानि 31 अगस्त को 11 बजे विशेष एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जाएगा.

पीड़ित परिवार को मिलेगी सहयोग राशि
वहीं इस मामले में चतरा के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया है कि पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है. उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत पीड़िता के परिजनों को सौंपा जाएगा. दूसरी ओर इस जघन्य कांड में शामिल आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आपको बता दें कि गत 5 अगस्त 2022 को ही यह दर्दनाक घटना हुई थी जिसके बाद से ही पीड़िता का इलाज रिम्स हो हो रहा है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली के एम्स भेजने का निर्णय लिया है.

Related Articles

Back to top button