4th LeadChaibasaJamshedpurJharkhand

Jharkhand : प्रेमप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद अंडरग्राउंड हुआ पुनीत भार्गव, धनबाद में ले रखा है जेएसएफसी की ट्रांसपोर्टिंग का काम

Jamshedpur : ईडी की गिरफ्त में आये मनी लांड्रिंग के आरोपी और सत्ता के करीबी रहने के लिए चर्चित प्रेमप्रकाश का करीबी साथी पुनीत भार्गव भूमिगत है. बताया जाता है कि प्रेमप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद वह काफी डरा है. उसे डर है कि इडी उस तक भी पहुंच सकती है, इसलिए वह बचने के उपाय तलाश रहा है. फिलहाल पुनीत भार्गव झारखंड राज्य खाद्य निगम (जेएसएफसी) में दूसरे के नाम पर ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रहा है. बता दें कि कुछ महीने पहले जब मनरेगा घोटाला मामले में फिलहाल जेल में बंद और निलंबित चल रही आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों यहां प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने छापा मारा था, तो उसके बाद से ही प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव और पुनीत भार्गव के नाम चर्चा में आये थे.
पुनीत भार्गव भी सासाराम का रहनेवाला है और प्रेम प्रकाश का जिगरी दोस्त है. प्रेमप्रकाश के सहयोग से उसने पैसा भी खूब कमाया है. भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और विधायक सरयू राय कई अवसरों पर पुनीत के नाम का जिक्र अपने ट्वीट्स में कर चुके हैं. पुनीत का नाम रांची के बरियातू में एक बड़े भूखंड की खरीद-बिक्री में भी आ चुका है. बताया जाता है कि करोड़ों की इस विवादित जमीन को प्रेमप्रकाश ने अपने रसूख का इस्तेमाल करके पुनीत के नाम से खरीदा और फिर रांची के एक बड़े व्यवसायी सह बिल्डर को बेच दिया. कुछ दिनों पहले न्यूजविंग ने ही खुलासा किया था कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पद से हटने के बाद लंबे समय तक सफेद कलर की जिस इनोवा क्रिस्टा कार की सवारी कर रहे थे, वह भी पुनीत भार्गव के नाम पर निबंधित थी.
इन सब के अलावा प्रेमप्रकाश ने अपने दोस्त पुनीत को झारखंड राज्य खाद्य निगम (जेएसएफसी) में ट्रांसपोर्टिंग का काम भी दिलाया था. जेएसएफसी खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत आता है. इसके मंत्री कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव हैं, लेकिन इस विभाग में भी प्रेमप्रकाश ने अपने दोस्त पुनीत भार्गव को धनबाद जिले की ट्रांसपोर्टिंग का काम दिलाया है. पुनीत सासाराम के ही किसी विनोद सिंह नामक व्यवसायी के दस्तावेजों पर जेएसएफसी में ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रहा है. फिलहाल प्रेम प्रकाश के ईडी की गिरफ्त में आने के बाद पुनीत भार्गव भूमिगत है.

ये भी पढ़ें- XLRI NEW DIRECTOR:  तीन साल में एक्सएलआरआई जमशेदपुर के तीसरे निदेशक बने फादर जॉर्ज, एक्सएलआरआई के इतिहास में पहली बार इतनी तेजी से बदले निदेशक

Related Articles

Back to top button