
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण स्व. सुषमा स्वराज की तीसरी पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज कई मायनों में विशिष्ट नेत्री थीं. सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं सुषमा स्वराज के रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया है. इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. आज भी हर महिला को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने अपने संघर्ष से अपना और देश का नाम बढ़ाया.
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि सुषमाजी की स्मृति हमेशा जीवित रहेगी. उन्हें याद करने, श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यह भी देखा जाये कि हर महिला उनके जैसा सशक्त हो. अपना आत्मविश्वास बढ़ाये. कार्यक्रम में मंजूलता दुबे, सुचिता सिंह, लक्ष्मी कुमारी, बबिता वर्मा, रेखा महतो, सोनी, रंजीता सिंह, लक्की सिंह, हेमंत दास और अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – रांची के अम्बेडकर नगर महिला सोसाइटी द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन,मिसेज कविता बनी सावन क्वीन



