NEWSWING MEDIA MARKETING INITIATIVES

12वीं पास के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए अनुकूल समय: विनय मिश्रा

Ramgarh: सिविल सेवा के क्षेत्र में मुनासिब समय से सही दिशा और बेहतर मार्गदर्शन में परिश्रम किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी. एक वक्त झारखंड में ऐसा भी था जब सिविल सेवा के क्षेत्र में ग्रामीण अभिभावक अपने होनहारों को भेजने के बारे में नहीं सोंच पाते थे, उन्हें लगता था कि अमीर घरानों के बड़े शहरों में ही निवास करने वाले सिविल सेवा के क्षेत्र में जा सकते हैं, लेकिन चाणक्य IAS एकेडमी ग्रामीणों के इस मिथक को तोड़ने में कामयाब रहा. बीते 30 वर्षों 5000 से भी अधिक IAS, 200 से अधिक IFS और 20 हजार से भी अधिक स्टेट पीसीएस में अभ्यर्थी सफलता हासिल कर वर्तमान समय में देश सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

उक्त बातें चाणक्य आइएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने रामगढ़ थाना चौक स्थित होटल शिवम इन सभागार में शनिवार को आयोजित कैरियर सेमिनार के दौरान कही. कैरियर सेमिनार में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:कांटाटोली फ्लाईओवरः बची दो एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

सिविल सेवा के क्षेत्र में आने वाले समय में झारखंड का होगा स्थान अव्वल : रीमा मिश्रा

चाणक्य आइएएस एकेडमी की जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सकारात्मक सोच रखने की आवश्यकता है. चाणक्य आइएएस एकेडमी जहां एक ओर अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के लिए प्रसिद्ध है तो वहीं आर्थिक हालात से मजबूर मेधावी विद्यार्थियों को गोद लेकर उनके सफलता की मंजिल तय करने में भी अहम भूमिका अदा कर रही है.

ऐसे ही नामों में सिमरन का नाम शुमार है जिसे हाल ही में जेपीएससी में सफलता हासिल हुई है.साथ ही सुभाष, जान्हवी, रितिका, अनुष्का, पल्लवी सहित अन्य कई गोद लिए विद्यार्थियों को सारी सुविधाएं चाणक्य आइएएस एकेडमी की ओर से मुहैया कराई जा रही है और सभी संस्थान में तैयारी करते हुए सफलता की ओर तेजी से अग्रसर है.

इसे भी पढ़ें:जज उत्तम आनंद हत्याकांड में लखन और राहुल को उम्रकैद, 25 हजार रुपये का जुर्माना

इस मौके पर उन्होनें एलान करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को चाणक्य आइएएस एकेडमी 40 फीसदी तक शुल्क में छूट देगी ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को भी ऊंची उड़ान के लिए हौसला मिल सके.

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से चाणक्य आइएएस एकेडमी वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा, झारखंड हेड अभिनव मिश्रा, झारखंड एकेडमिक हेड अनवर हुसैन, संस्थान के हजारीबाग ब्रांच मैनेजर अवधेश कुमार, अनुराग मिश्रा, स्मिता भारती, हजारीबाग सेंटर हेड मोहन कुमार, हजारीबाग ब्रांच मैनेजर अवधेश कुमार समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी व उनके अभिभावक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:देश में SOLAR ENERGY क्षमता में झारखंड की हिस्सेदारी महज 0.15 फीसदी, जानिये जिलों का हाल

Related Articles

Back to top button