GiridihINTERVIEWS

चूहा पकड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत, एक जख्मी

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरीठाकुर बगीचा गांव में पिता-पुत्र की मौत वज्रपात से हो गयी. जबकि तीसरा शख्स तालेश्वर महतो गंभीर रूप से जख्मी है.

घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे के करीब की है. जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना क्षेत्र के सिमरबेटा गांव निवासी सोनू मुर्मु अपने बेटे रवि मुर्मु समेत पांच लोगों के साथ चूहा पकड़ने शनिवार को बगोदर के माहुरीठाकुर बगीचा गांव पहुंचे थे. जो गांव के अलग-अलग हिस्सों में चूहा पकड़ रहे थे तभी अचानक मूषलाधार बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी अलग-अलग पेड़ के नीचे खड़े हो गए. दो अलग-अलग पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए बाप-बेटे छिपे हुए थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. साथ ही एक और शख्स घायल हो गया. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बगोदर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया. जहां इलाज के क्रम में सोनू मुर्मू और उसके बेटे रवि मुर्मू की मौत हो गई. जबकि तालेशवर महतो का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टर संकेत ने भारत को दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

Related Articles

Back to top button