JharkhandLead NewsRanchi

TSPC के उग्रवादी आदेश गंझू उर्फ मंगरा की निशानदेही पर झारखंड में पहली बार 40 MM HE ग्रेनेड बरामद

Ranchi : लातेहार पुलिस को टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के उग्रवादी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किया है. चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के पाहन टोली निवासी आदेश गंझू उर्फ मंगरा टीएसपीसी का दुर्दात उग्रवादी माना जाता है. लतेहार चतरा और रांची में टीएसपीसी का मुख्य स्लीपर सेल की तरह सक्रिय रहा है. आरोपी उग्रवादी के निशानदेही पर एके-47, एसएलआर और इंसास राइफल का पार्ट्स, 40 एमएम एचई ग्रेनेड-30 पीस, 8000 पीस जिंदा गोली, देशी पिस्टल, वॉकी टॉकी समेत अन्य सामान बरामद किया गया.

लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि सीरम जंगल के दामोदर नदी के किनारे कोयला साइडिग पर हमला करने और वाहनों को आगजनी करने के लिये उग्रवादी जुडे है. सूचना पर पहुंची एसआईटी की टीम की भनक लगते ही जंगल का लाभ लेकर कई उग्रवादी फरार हो गये. हालांकि आदेश गंझू को एसआईटी की टीम दबोच लिया. आरोपी उग्रवादी आदेश गंझू जेवीएम नेता दिलशेर खान के हत्या सहित कई गोलीबारी और हत्या में शामिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: मानवता शर्मशार : रक्सौल में अपराधियों ने पेट्रोल डाल दिनदहाड़े युवती को जलाया, मौत

भारी क्षति पहुंचाता है 40 MM HE ग्रेनेड, नेक्सस खंगालने में जुटी पुलिस

पकड़े गए आधुनिक असलहों से पुलिस महकमा भी सकते में है. इसमें तमंचे से लेकर मारक क्षमता वाली ग्रेनेड शामिल हैं. पुलिस बरामद आधुनिक हथियारों के नेक्सस खंगालने में जुटी है. पहले भी अमेरिका और जर्मनी निर्मित हथियार बरामद किये जा चुके है. हथियार की आपूर्ति के तार किन किन लोगों से जुड़े हैं. पुलिस जांच में जुटी है. खालिस्तान लिंक की बात पिछले दिनों हुई कार्रवाई में उजागर हुई थी.

टीएसपीसी जैसे संगठन के पास से आधुनिक हथियार मिलना कई सवाल खड़े करता है. एनआईए जांच में नार्थ ईस्ट से झारखण्ड में हथियार तस्करी की बात सामने आ चुकी है. जानकारी के अनुसार 40 एमएम ग्रेनेड की मारक क्षमता 400 मीटर से अधिक है. फायरिंग पॉइन्ट से जब इसे दूर टारगेट किया जाता है तो यह 400 मीटर से दूर जाकर फटता है. परंपरागत वाले हैंड ग्रेनेड की अपेक्षा 40 एमएम ग्रेनेड की मारक क्षमता अधिक है. 40 एमएम ग्रेनेड हाई वेलोसिटी पर 2000 मीटर तक प्रभाव छोड़ता है. इसका वजन महज 250 ग्राम है, जो हैंड ग्रेनेड से कम है. वोग 40 एमएम ग्रेनेड के एक धमाके से बड़े से बड़ा बंकर भी ध्वस्त किया जा सकता है. इसके प्रयोग से सुरक्षा बलो, संवेदनशील प्रतिष्ठानों एवं टारगेट व्हीस्कील को भारी क्षति पहुंचायी जा सकती है.

जेवीएम नेता दिलशेर खान हत्या में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

लातेहार पुलिस 24 अप्रैल 2022 को जेवीएम नेता दिलशेर खान हत्या में शामिल पांच उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में टीएसपीसी के उग्रवादी आदेश गंझू उर्फ मंगरा, सनोज उरांव उर्फ प्रमोद उरांव, आशेश्वर गंझू उर्फ गुडन गंझू, प्रताप गंझू और विजय गंझू शामिल है. घटना की जानकारी लातेहार एसपी अंजनी अंजन प्रेस काफ्रेंस में बताया कि एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. पिछले महीने चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि आदेश गंझू को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. इनलोगों के निशानदेही पर भारी मात्रा में आधूनिक हथियार सहित अन्य हथियार बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने पर जोर

Related Articles

Back to top button